छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज, स्टार प्रचारक चरणदास महंत करेंगे कोरबा का दौरा
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के वरिष्ठ नेता अपनी विधानसभाओं के अलावा अन्य विधानसभाओं में भी जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव समेत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी चुनावी प्रचार अभियान के लिए भिड़ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और स्टार प्रचारक डॉ. चरणदास महंत दिनांक 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को हेलीकाप्टर द्वारा सुबह 9.30 बजे पुलिस लाईन हेपीपैड रायपुर से कोरबा के लिये रवाना होंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 बजे एसईसीएल हेलीपैड कोरबा पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे एसईसीएल हेलीपैड कोरबा से पेंड्रा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे पेंड्रा में नामांकन रैली एवं आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे हेली काप्टर द्वारा पेन्ड्रा से मनेन्द्रगढ़ के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे मनेन्द्रगढ़ में नामांकन रैली एवं आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे हेली काप्टर द्वारा मनेन्द्रगढ़ से जांजगीर के लिये रवाना होंगे। शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
यह भी पढें छत्तीसगढ़ विधानसभा का समर जारी, CM भूपेश बघेल ने किया दिलचस्प ट्वीट, भाजपा के लिए कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications