छत्तीसगढ़ विधानसभा का समर जारी, CM भूपेश बघेल ने किया दिलचस्प ट्वीट, भाजपा के लिए कही यह बात

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने एड़ी छोटी की ताकत लगानी शुरू कर दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के चुनावी अभियान की कमान खुद संभाल रखी है। वह लगातार चुनावी सभाओं के मार्फत जनता के बीच पहुंचकर जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं,तो वही सोशल मीडिया पर भी अच्छे खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं।

bhupesh baghel BJP

गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर व्यंगात्मक पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह अपने ट्वीटर हेंडल से पोस्ट में लिखा कि इस बार भाजपा के लोग भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि कर्ज तो उनका भी माफ होता है, 20 क्विंटल/एकड़ धान तो उनका भी खरीदा जाएगा। पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार के काम से सब खुश हैं, तभी तो भाजपा नेता स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए चिट्ठियाँ लिखते हैं। उनका भी है भरोसा बरकरार...फिर से कांग्रेस सरकार।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में सक्ति में आयोजित चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस की सरकार आने पर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर किसानों की कर्जमाफी करने का ऐलान किया है। इससे पूर्व भी उन्होंने धान की कीमत में वृद्धि करने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में किसानों का विशेष योगदान होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी किसानों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है,जबकि भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

यह भी पढ़ें कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने किया बीजेपी पर हमला, गिनाई भूपेश सरकार की उपलब्धियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+