CG: बलरामपुर में 2 लोगों की संदिग्ध मौत की होगी जांच, गृहमंत्री विजय शर्मा के आदेश पर SIT का गठन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बलरामपुर में बजरंग दल के नेता और एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी गठन करने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व बलरामपुर बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत स्वर्णकार और किरण काशी नामक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
दोनों का शव बलरामपुर से लगे डूमरखी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इसे सुनियोजित हत्या की साजिश मानकर बलरामपुर के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

इस घटना के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर घटना की जांच एसआइटी से कराने आग्रह किया था। शुक्रवार को डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में विशेष जाँच दल (एस.आई.टी.) का गठन किया है।
9 सदस्यीय जांच दल में सुश्री रत्ना सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, रायपुर, मनक राम कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.ऑप.) जिला सरगुजा, पी०एस० भगत, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) क्षेत्रीय न्याया. विज्ञान प्रयोगशाला, सरगुजा, एस०के० सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बायोलॉजी) क्षेत्रीय न्याया, विज्ञान प्रयोगशाला, सरगुजा, दुर्गेश्वरी चौबे, निरीक्षक, जिला सरगुजा, दिव्या शर्मा, उप निरीक्षक, जिला रायपुर, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 168, जिला सूरजपुर, प्रेम सागर साहू, आरक्षक कमांक 511, जिला सूरजपुर, रमन मंडल, आरक्षक कमांक 64, जिला सरगुजा शामिल रहेंगे और जांच समिति घटना स्थल का भ्रमण कर जांच-पड़ताल कर 07 दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी ।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों के लिए की बड़ी राशि मंजूर












Click it and Unblock the Notifications