CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों के लिए की बड़ी राशि मंजूर
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई सड़क दुर्घटना और बेमेतरा जिले की भिंभौरी तहसील के ग्राम पिरदा में 25 मई को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों, घायलों सहित 51 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल 01 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की है।
उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए और इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री साय द्वारा स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कबीरधाम सड़क हादसे और बेमेतरा विस्फोट हादसे के 28 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और 23 घायलों को 50-50 हजार रुपए के हिसाब से कुल 1 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी सरकार खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की यह अपील












Click it and Unblock the Notifications