CG News: चिंतन शिविर का दूसरा दिन, सीएम विष्णुदेव साय समेत पूरी कैबिनेट ने किया योगाभ्यास
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उनका पूरा मंत्रिमंडल रायपुर के आई आई एम में मैनेजमेंट गुरुओं से सुशासन की ट्रेनिंग ले रहा है। शनिवार को चिंतन शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग-ध्यान से की गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करके बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम ) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया।

सीएम साय ने दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया। सीएम विष्णुदेव साय ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के सुंदर दृश्य का अवलोकन किया।
आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने इस दौरान संस्थान के बारे में सीएम साय और मंत्रियों को जानकारी दी। संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के जरिये से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें विष्णुदेव साय सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, छत्तीसगढ़ के विजन और विकास पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications