CG News: सीएम भूपेश से मुलाकात के बाद पंचायत सचिवों ने खत्म की हड़ताल, अनुपूरक बजट में शामिल होगी मांगे
CM Bhupesh panchayat secretaries: सीएम भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिनिधिमंडल को पंचायत सचिवों की मांग को अनुपूरक बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Panchayat Sachiv Hadtal Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुलाकात के बाद प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 16 मार्च से काम बंद-कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिनिधिमंडल को पंचायत सचिवों की मांग को अनुपूरक बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस प्रकार बुधवार को पंचायत सचिव काम पर लौट जाएंगे, जिससे 57 दिनों बाद पंचायत में कामकाज फिर शुरू हो जायेगा।
यह भी पढ़ें बस्तर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख












Click it and Unblock the Notifications