बस्तर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख
Baster News: मंगलवार सुबह को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

Bastar Accident: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतक महिलाओं के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
ज्ञात हो कि मंगलवार सुबह को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। बस्तर जिले के कड़ेनार थाना अंतर्गत बड़े किलेपाल गांव के करीब सड़क दुर्घटना में निकिता कावड़े (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) की मृत्यु हो गई। दुर्घटना का शिकार लोग बीजापुर जिले की निवासी गुरुअम्मा और अन्य लोग विवाह समारोह में शामिल होने जगदलपुर जा रहे थे, लेकिन बड़े किलेपाल तिराहा के निकट पहुंचने पर वाहन एक पेड़ से टकराकर पलट गया।
यह भी पढ़ें CG News: कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज, संक्रमण दर घटकर 2.83 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications