CG NEWS: नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम ने ली विभागीय बैठक, जानी योजनाओं की प्रगति पर जानकारी

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने शुक्रवार 14 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद आज 15 जुलाई को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक सौजन्य बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

MOHAN MARKAM MEETING

मंत्री मोहन मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के जनसंख्या का 85 प्रतिशत से अधिक का उनके हितार्थ का योजना संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ संचालित करना है।

सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री डी.डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी द्वारा विभागीय योजनाओं के तहत आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, छात्रावास-आश्रम संचालन, शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति वितरण, युवा कैरियर निर्माण, वन अधिकार पत्रों का वितरण, संविधान के अनुच्छेद 275 (1), विशेष केंद्रीय सहायता, अनुसूचित जाति उपयोजना, आदि आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, क्रीड़ा परिसर, राहत योजना, निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव सुरेश दुबे, अपर संचालक श्री संजय गोंड़, जितेन्द्र गुप्ता, आर.एस. भोई, ए.आर. नवरंग, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, संयुक्त संचालक जी. आर. मरकाम, सहायक आयुक्त रायपुर तारकेश्वर देवांगन भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने किया मंत्रियों के विभागों में फेरबदल,मोहन मरकाम को मिला आदिम जाति विभाग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+