Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG News: श्रम दिवस पर CM भूपेश करेंगे श्रमवीरों का सम्मान, साईंस कॉलेज में आयोजित होगा भव्य श्रम सम्मेलन

Shram Divas CM Bhupesh: श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जा रहे श्रम सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रमिक हिस्सा लेंगे।

bhupesh baghel cg.jpg

Labor Day: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में राशि का अंतरण और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जा रहे श्रम सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रमिक हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा के अनुरूप श्रमिक दिवस के दिन श्रम के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने प्रदेश में बोरे-बासी तिहार का भी आयोजन किया जा रहा है।

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्रम सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अतर्गत 83086 हितग्राहियों को 22.76 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक मंडल अंतर्गत 11542 हितग्राहियों को 20.83 करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अतर्गत 6457 हितग्राहियों को 3.09 करोड़ रूपए तथा कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं अंतर्गत 50 बीमित व्यक्ति को चिकित्सा हितलाभ राशि 44.55 लाख रूपए इस प्रकार कुल 101135 हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 47.12 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी।

यह भी पढ़ें CG News: स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को मिल जाएंगी पाठ्यपुस्तकें, 16 जून से शुरू होगा शिक्षा सत्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+