CG News: 400 सीट की पाने महायज्ञ करेगी भाजपा, कार्यकर्ता पूजा कर मां काली से मांगेगें आशीर्वाद
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने रविवार को बताया है कि देश के आमचुनाव में भाजपानीत राजग के 400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए धार्मिक महायज्ञ अनुष्ठान कल 3 जून को रखा गया है। महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन रायपुर में सोमवार 3 जून को सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंदिर, आकाशवाणी चौक पर आयोजित है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व जिले के नेता व कार्यकर्तागण भारी संख्या में इस मौके पर उपस्थित रहेंगे और पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से अनुष्ठान कर देश में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट प्राप्त कर एक बार फिर से जनहितैषी सरकार बनाने की कामना ईश्वर से करेंगे।

ठाकुर ने बताया कि देश की जनता-जनार्दन ने चुनाव से पूर्व ही मन बना लिया था कि वह पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसका अंदाजा चुनाव से पूर्व व चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में बने वातावरण से लगाया जा सकता है। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही भाजपानीत राजग के 400 से अधिक सीट जीतने का भी एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो देश की जनता का कर्मवीर मोदी को आशीर्वाद है। काली मंदिर में आहूत इस महायज्ञ अनुष्ठान में आमजन के जीवन में ख़ुशहाली के साथ ही विकसित भारत की संकल्पना को भी पूरा करने के आशीर्वाद की याचना जगत जननी शक्तिस्वरूपा माँ काली व परमेश्वर से की जाएगी।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications