CG News: जशपुर में हादसा, खाई में गिरा ऑटो, 4 की मौत,CM भूपेश ने जताया दुःख
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जशपुर-सन्ना मार्ग में छतौरी कापुकोना के निकट बुधवार की दोपहर सवारियों से भरी ऑटो के अनियंत्रित होकर घाट के नीचे गहरी खाई में जा गिरने से 4 लोगो की मौत हो गई।

Road Accident Jashpur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। सीएम ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के जशपुर-सन्ना मार्ग में छतौरी कापुकोना के निकट बुधवार की दोपहर सवारियों से भरी ऑटो के अनियंत्रित होकर घाट के नीचे गहरी खाई में जा गिरने से 4 लोगो की मौत हो गई। हादसे में ग्राम करदना के रहने वाले ऑटो चालक बुधनाथ, पत्नी फूलमती, सेवंती बाई और बृहस्पति बाई की दर्दनाक मौत हो गई है।इनमे से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि ने एक की मौत जशपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस हादसे में 2 घायलों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें रायगढ़ में आज होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications