CG News: दुर्ग नगरीय निकायों में बनेंगे 22 वर्टिकल गार्डन, प्रदूषण की रोकथाम में मिलेगी मदद
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। भिलाई में नेहरूनगर ओवरब्रिज और कोसा नाला पुल समेत कुल 22 स्थानों पर वर्टिकल गार्डन का कार्य शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।
दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में 22 वर्टिकल गार्डन बनेंगे। सबसे पहले वर्टिकल गार्डन भिलाई में नेहरूनगर ओवरब्रिज और कोसा नाला पुल के दोनों ओर की वाल में बनेंगे। इसके बाद शेष स्थलों में वर्टिकल गार्डन का कार्य शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा। यह दिखने में तो सुंदर होता ही है साथ ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी काफी कारगर होता है।

आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्टिकल गार्डन का प्रयोग जिन शहरों में हुआ है वहां हरियाली का दायरा तो विस्तृत हुआ ही है प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिली है। आज हुई बैठक में भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्मार्ट टायलेट बनेंगे, साफसफाई की पुख्ता व्यवस्था
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नागरिक सुविधाएं हमारे लिए सबसे अहम हैं। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छ पर्याप्त टायलेट्स होने चाहिए। चिन्हांकित जगहों पर ज्यादा नागरिक आवाजाही होती है। वहां पर स्मार्ट टायलेट बनाए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए अलग से टायलेट बनाए जाएंगे। भिलाई में अभी दस स्मार्ट टायलेट बनाए जाने हैं जिसमें बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी होगी। कलेक्टर ने कहा कि टायलेट्स की साफसफाई सबसे अहम है। इसके लिए पुख्ता व्यवस्था तैयार करें। यात्री प्रतीक्षालय, चौकचौराहे आदि की सफाई की व्यवस्था भी पुख्ता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि बाजारों में ट्रैफिक की समस्या भी अहम है और अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई चलनी चाहिए ताकि नागरिक सुविधाओं में इजाफा हो सके।
गार्डन्स में बनेंगे प्लेजोन, एसएचजी की महिलाएं चलाएंगी
बागबगीचों की बेहतर रखरखाव की योजना बनाने के लिए भी कहा गया। उद्यानों में प्लेजोन बनाए जाएंगे जिनका संचालन एसएचजी की महिलाएं करेंगी। इनसे उन्हें आय भी होगी और आय का कुछ हिस्सा गार्डन के रखरखाव में भी खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही रोडसाइड प्लांटेशन को लेकर भी गहन समीक्षा की गई। लगभग 18 हजार पौधे रोडसाइट प्लांटेशन के लिए और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में प्लांटेशन के लिए तैयार किये गये हैं।
जिन गांवों में 80 मीटर तक भी पानी नहीं, वहां 400 सोकपीट और रिचार्ज पीट बनेंगे
Recommended Video
प्रशासन ने बीते दिनों 80 मीटर से नीचे के भूजल वाले गांवों का सर्वे किया था। ऐसे जिले में 57 गांव हैं। इन गांवों में सोकपीट और रिचार्ज पीट तैयार किये जाएंगे। 49 सोकपीट और 370 रिचार्ज पीट तैयार किये जाएंगे।
यह भी पढ़ें CG News: राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, जल जीवन मिशन के कार्यो की हुई समीक्षा
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications