CG Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल हुए फेल! 'ब्रांड मोदी' का जादू कायम

Chhattisgarh chunav result: छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों में काउंटिंग जारी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 90 में से 53 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर रुकी हुई है।

काउंटिंग अभी जारी है लेकिन अब यह लगभग साफ हो गया है कि कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में पिछले कई एग्जिट पोल जारी किए गए थे। हैरानी की बात तो यह है कि सारे के सारे एग्जिट पोल फेल हो गए।

Exit Poll failed

सारे एग्जिट पोल

देश के पांच राज्यों में चुनाव पूरा हो जाने के बाद कई एग्जिट पोल जारी किए गए। छत्तीसगढ़ के लिए जारी सभी के सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत बताई गई। 'आजतक' के सर्वे में कांग्रेस के खाते में 40-50 सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई। न्यूज 24 ने 49-65, जन की बात ने 42-53, टीवी 9 ने 40-50 सीटें, टाइम्स नाऊ ने 48-56, एबीपी सी वोटर ने 41-53, कांग्रेस के खाते में जाने की भविष्यवाणी की थी। और भी कई एग्जिट पोल में कांग्रेस के जीत की बात कही गई थी। हालांकि अब ये सारे एग्जिट पोल गलत साबित होते दिखाई दे रहे हैं।

पलट गया पूरा खेल

शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अपने भतीजे विजय बघेल से पीछे चल रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल के 13 मंत्रियों में से 13 मंत्री पीछे चल रहे थे। अभी तक मुख्यमंत्री बघेल अब 9 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा प्रत्याशी के राजेश अग्रवाल से आगे चल रहे हैं। बीजेपी छत्तीसगढ़ में 90 में से 53 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर ठहरी हुई है। अब तक के रुझानों के अनुसार, राज्य में भाजपा बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का चुनाव बगैर किसी मुख्यमंत्री चेहरे के लड़ा। सभी प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरे थे।

भाजपा के रमन सिंह 15 वर्षों तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का यह मानना है कि रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि भगवा दल किसे जीत का ताज पहनाएगी यह अभी साफ-साफ कहना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+