CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में 'भगवा' का राज, बघेल को 'गुड बाय'; कौन-कौन से दिग्गज नेता चल रहे पीछे

CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें भाजपा और कांग्रेस में जहां शुरुआत में कड़ी टक्कर होती दिख रही थी वो रुझान अब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। फिलहाल यहां भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 40 सीटों पर आगे है। यहां अधिकांश एग्जिट पोल्स में काका यानी भूपेश बघेल की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई थी।

8 वे राउंड में अकलतरा विधानसभा कांग्रेस उम्मीदवार राघवेंद्र कुमार सिंह 11911 वोटो से आगे, 8 वे राउंड पामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार शेषराज हरवंश 9260 मतो से आगे, 10 वा राउंड जांजगीर-चांपा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार नारायण चंदेल 4583 वोट से आगे

Chhattisgarh Assembly Election 2023

पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल फिर से आगे हो गए हैं और 1452 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं राजनादगांव से भाजपा नेता डॉक्टर रमन सिंह 17541 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 16 राउंड की मतगणना हो रही है जिसमें से 5 राउंड की मतगणना हो गई है।

छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव -366 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल आगे हैं। सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो 3 हजार से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा यहां फिलहाल 55 और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ की कुछ सीटें ऐसी हैं जहां अभी भारतीय जनता पार्टी 500 से कम वोटों से आगे हैं। इनमें कुर्द सीट से भाजपा 278 वोटों, पाटन से विजय बघेल 407 वोटों, कोंडागांव से लता उसेंडी 74 वोटों से चित्रकूट से विनायक गोयल 262 वोटों से, भरतपुर सोनहट से रेणुका सिंह 307 वोटों आगे चल रही हैं।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। फिलहाल बीजेपी 49 सीटों पर आगे हो गई है और कांग्रेस 40 सीटों पर आ गई है।

भूपेश बघेल जो अपनी सीट पाटन से फिर पिछड़ गए हैं। वहीं बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह राजनांदगांव से अब 1568 वोटों से आगे हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में CM बघेल समेत 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं, जिनमें मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे मंत्री कवासी लखमा पीछे मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे मंत्री अमरजीत भगत पीछे मंत्री रुद्र गुरु पीछे मंत्री अनिला भेड़िया पीछे मंत्री मोहन मरकाम पीछे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+