नतीजों से ठीक पहले आया भूपेश बघेल का रिएक्शन, कहा- आज जनादेश का दिन
Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो गई और रुझान सामने आने लगे है। चुनवी नतीजों से पहले छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। भूपेश बघेल ने कहा कि आज जनादेश का दिन है।
छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज जनादेश का दिन है, जनता जनार्दन को प्रणाम। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं।' इससे पहले भूपेश बघेल ने ऑनलाइन बेटिंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में भूपेश बघेल ने कहा था कि ऑनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है। विगत समय में ऑनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आज छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई और पाटन विधानसभा सीट से आगे चले रहे है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता ढोल बजा रहे हैं। पटाखे फोड़ रहे हैं। तो वहीं, एक कार्यकर्ता वहां हनुमान भगवान बनकर पहुंचा तो दूसरा भगवान कृष्ण जैसा भेष बनाकर गया।












Click it and Unblock the Notifications