भिलाई में क्यों हो रही 21 को प्रियंका की महासभा, महिला समृद्धि सम्मेलन के पीछे जानिए कांग्रेस का गर्दा प्लान

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा चल रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर भिलाई आ रही हैं। वे यहां आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद 28 सितम्बर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होने वाला है। जबकि 25 सितम्बर को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम टल गया है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा 2023 चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा चल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी नवा रायपुर में युवा सम्मेलन में कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं और अब छत्तीसगढ़ की 98 लाख से ज्यादा महिला मतदाताओं को साधने प्रियंका गांधी आ रही हैं।

chhattisgarh women prosperity

छत्तीसगढ़ के भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन सभा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी अनुसार जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है। जहां करीब 1,50,000 से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी चल रही है।

2023 विधानसभा के चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। लिहाजा बड़ी संख्या पर कांग्रेस का फोकस है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

खबर अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला मतदाताओं के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

चुनाव आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के के अनुसार छत्तीसगढ़ में इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में महिला मतदाता की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम थी। लेकिन इस बार महिला मतदाता की संख्या ज्यादा है।

छत्तीसगढ़ में वोटरों की कुल संख्या - 1.97 करोड़
पुरूष मतदाता - 98.2 लाख
महिला मतदाता - 98.5 लाख
दिव्यांग - 1.47 लाख
थर्ड जेंडर - 762 थर्ड जेंडर

चुनाव आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 30 हजार ज्यादा है। जो किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित महिलाएं बदल सकती हैं। जिसका सीधा मतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहेगी।

सीएम भूपेश बघेल समेत पांच मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग ही है और अगर केवल दुर्ग संभाग की ही बात करें तो ये संख्या बढ़कर 6 हो जाती है। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। कवर्धा से मोहम्मद अकबर। अहिवारा से गुरु रुद्र कुमार और डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा विधानसभा से रविन्द्र चौबे मंत्री हैं।

इसलिए यहां हो रहे महिला समृद्ध सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा लगातार सरकार को शराबबंदी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर घेरने में लगी है। भिलाई में प्रियंका गांधी की रैली से महिला मतदाताओं के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी।

जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 सितंबर को बलौदाबाजार में होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे। खरगे का भी यह इस महीने दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+