CG: कांग्रेस की दूसरी सूची में कटेंगे कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट, CEC की बैठक के बाद आज जारी होगी लिस्ट
Chhattisgarh Pradesh Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहली सूची के जारी होने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा था कि कांग्रेस राज्य की बाकी बची हुई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी।
दिल्ली में 17 अक्टूबर को हुई कांग्रेस सीईसी उपसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी बची 60 सीटों के उम्मीदवार पर अंतिम मुहर लग गई है। संभावना है कि कांग्रेस बुधवार को अपनी दूसरी लिस्ट घोषणा कर सकती है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस 35 से 40 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। इसमें कई बड़े बदलाव भी दिख सकते हैं।

राजनीति के बदले समीकरणों में कांग्रेस में रोज नए नाम जुड़ रहे हैं। कुछ कट रहे हैं। पार्टी असमंजस की स्थिति में है। कहा जा रहा है कि आलाकमान के सामने छत्तीसगढ़ के बड़े नेता की बहस बाजी तक हो चुकी है।
दिल्ली रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी थी कि परफॉर्मेंस ही टिकट का आधार होगा। हमारा काम सुझाव देना है। हाईकमान निर्णय करेगा कि नाम घोषित कब करना है। उन्होंने कहा कि, हर उम्मीदवार एक जैसा नहीं खेलता।












Click it and Unblock the Notifications