CG: सुकमा में 2 नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मशीन स्क्रू, चार्जर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद
Sukma News: बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की पूरी तैयारियों के बीच सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चुनाव में दहशत फैलाने की प्लानिंग को पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने विफल कर दिया है।
चिंतागुफा थाने के बुरकापाल के पास मोबाइल चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने विस्फोटकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सल अभियान के तहत सीआरपीएफ 131 वीं वाहिनी, 226 वाहिनी और जिला बल की संयुक्त पार्टी द्वारा 18 अक्टूबर को थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बुरकापाल में मोबाइल चेक पोस्ट ड्यूटी हेतु रवाना हुए थे।
इस दौरान कैंप बुरकापाल के सामने मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दरमियान दोरनापाल से चिंतलनार की ओर जा रही पिकअप वाहन को रोका गया जिसमें बैठे सवारियों के सामानों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान दो व्यक्ति थैला पकड़े हुए वाहन से कूदकर भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान मड़कम नरेश और सुखराम यादव निवासी दुलेड़ के रूप में हुआ। पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उक्त सामग्रियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में नक्सली सहयोग का कार्य करना तथा बड़े नक्सली कमांडर के कहने पर विस्फोटक सामग्रियों का परिवहन करना बताया गया।
संवाद सूत्र: शेख सलीम, सुकमा/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications