CG: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी श्री शिवमहापुराण कथा, पंडित प्रदीप मिश्रा को भेंट किया खास उपहार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को दुर्ग जिले के अमलेश्वर में आयोजित हो रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिवमहापुराण कथा का सपरिवार श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। इससे पहले साव ने कथा सुनने पहुंचे लाखों श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, सनातन के उत्थान के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज कार्य कर रहे हैं। सनातनियों को जगा रहे हैं।

अरुण साव ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा सनातन का पताका फिर से ऊंचा कर रहे हैं। देश और दुनिया में सनातन का ध्वज फहरा रहे हैं। ऐसे संत का अमलेश्वर की पावन भूमि में आगमन हुआ है। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

cg news jpg

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आप सभी लोग तपती दोपहरी में श्री महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने आए हैं, ये आपका सनातन के प्रति प्रेम और महाराज के प्रति स्नेह को दर्शाता है, मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बरसेगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने एक्स हेंडल पर एक वीडियों शेयर करके जानकारी दी कि उन्होंने शिव महापुराण कथा पंडाल में पंडित प्रदीप मिश्रा को लोरमी में बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी प्रभु श्रीराम की रंगोली की प्रति भेंट कर व्यास पीठ का सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि साव लोरमी के विधायक हैं।

अरुण साव अमलेश्वर में शिवमहापुराण कथा सुनने के बाद बाद कवर्धा दौरे पर चले गए,जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा भोरमदेव मंदिर में सपरिवार दर्शन पूजन करके प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू होगी गौवंश अभ्यारण्य योजना, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+