CG: 5 साल थी कांग्रेस की सरकार, फिर झीरम मामले में न्याय क्यों नहीं मिला? भाजपा ने पूछे सवाल

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में भाजपा केचुनाव प्रभारी, बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने झीरम कांड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधकर है। उन्होंने कांग्रेस और नक्सलियों के कथित अंतर्संबंधों का खुलासा करने की मांग की है। नबीन ने कहा कि आज झीरम मामले को लेकर कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है और अपने नेताओं की शहादत और उनके शोक संतप्त परिजनों की भावनाओं का मजाक बना रही है।

cg news jpg

भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के बजाय कांग्रेसी अपनी पूर्ववर्ती सरकार के सीएम भूपेश बघेल से कोई सवाल पूछने की हिम्मत क्यों नहीं कर रहे हैं, जो झीरम मामले के सबूत जेब में रखकर घूमने की डींगें हाँकते रहे और पूरे पाँच साल में इस मामले की जाँच के नाम पर न तो बघेल ने खुद कुछ किया और न ही केंद्र सरकार को जाँच में सहयोग किया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन ने सवाल दागा कि कांग्रेस पार्टी आखिर झीरम के दोषी पर इतनी मेहरबान क्यों है? आज के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने झीरम नक्सली हमले के तुरंत बाद क्या कहा, क्या किया, सब जानते हैं। अब राहुल गांधी जवाब दें कि 5 साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तो भी झीरम मामले में न्याय क्यों नहीं मिला? पीसीसी चीफ दीपक बैज पर निशाना साधते हुए नबीन ने कहा कि बैज को अगर सवाल करना है तो वह भारतीय जनता पार्टीमंडल अध्यक्ष से सवाल करें, जिन्होंने उन्हें हराया। प्रधानमंत्री श्री मोदी से जब उनके नेता राहुल गांधी ही सवाल नहीं करते, तो फिर बैज क्या करेंगे? बैज बताएँ कि वह उन कवासी लखमा को जिताना चाहते हैं कि नहीं, जिनके झीरम कांड के मद्देनजर नार्को टेस्ट तक की मांग कांग्रेस खेमे से ही उठती रही है। श्री नबीन ने राहुल गांधी के 13 अप्रैल को होने वाले दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप पर राहुल जवाब देना चाहिए। वादाखिलाफी करके छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगने का जो काम किया, उस पर राहुल प्रदेश को जवाब दें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे पर कहा कि पीएम मोदी पूरी तत्परता के साथ कार्यकर्ता के रूप में चुनाव की कमान संभाले हैं। छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पिछले चुनाव की सभा में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और इस बार भी बस्तर में जनता-जनार्दन का प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति वैसा ही साथ और विश्वास देखने को मिल रहा है। मोदी की गारंटी में बस्तर के लिए जो घोषणाएं की थीं, वह पूरी हो रही हैं। भाजपा को प्रधानमंत्री के आगमन से बहुत लाभ हुआ है और जनता भी उत्साहित है।पीएम के बस्तर प्रवास के बाद चुनावी फिजाँ में भाजपा के प्रति अभूतपूर्व जनसमर्थन साफ दिखाई दे रहा है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत के साथ भाजपा 'अबकी बार 400 पार' के लक्ष्य को हासिल करने जा रही है।

यह भी पढ़ें CG: सीईओ रीना कंगाले पहुंची दंतेवाड़ा,स्ट्रांगरूम एवं मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+