CG: सीईओ रीना कंगाले पहुंची दंतेवाड़ा,स्ट्रांगरूम एवं मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सोमवार को दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान स्ट्रांगरूम एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हेतु दंतेवाड़ा जिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेवाड़ा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा मतदान दलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन में अपने दायित्वों के सफल एवं निर्विघ्न सम्पादन हेतु ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम हेंडआन करना, मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल, समस्त प्रपत्रों को सतर्कतापूर्वक पूर्ण करने सहित निर्वाचन संबंधी अन्य पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त प्राप्त कर लेनी चाहिए, जिससे मतदान दिवस में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, ट्वीट करके कहा-आज अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच रहूंगा












Click it and Unblock the Notifications