CG: राज्यपाल हरिचंदन से मिले सीएम विष्णुदेव साय, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
Chhattisgarh News: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और इस दौरान दोनों के मध्य सम-सामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
शनिवार शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव से की राज्यपाल से मुलाकात उस समय में हुई है, जब रायपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है,जबकि पूर्व से ही कैबिनेट मंत्री का पद खाली है। लिहाजा कयास लगाए जा रहे हैं कि शीघ्र ही मंत्रिमंडल में खाली पद भरे जा सकते हैं।

ज्ञात हो की राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। संसदीय परंपरा के अनुसार जब कोई मंत्री अपने पद से इस्तीफा देता है, तो उसके विभाग का प्रभार अन्य किसी मंत्री को औपचारिक हस्तांतरण तक मुख्यमंत्री के पास चला जाता है। बृजमोहन अग्रवाल के पास स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का था। फ़िलहाल इन सभी विभागों का जिम्मा फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास ही है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications