CG: सीएम विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, इसमें 16.04 करोड़ रुपए के 101 कार्यों का लोकार्पण एवं 39.11 करोड़ रुपए के 21 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। इस मौके पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार भी मौजूद थे ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पित किये गये कार्यों में नगर निगम धमतरी के तहत 10 करोड़ 31 लाख 80 हजार रूपये की लागत के 77 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग धमतरी के 2 करोड़ 64 लाख 40 हजार रूपये के 9 कार्य, कृषि विभाग के तहत एक करोड़ 10 लाख 29 हजार रूपये के 3 कार्य, 98 लाख 24 हजार रूपये के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 53 लाख 41 हजार रूपये की लागत के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के तहत 36 लाख 17 हजार रूपये की लागत के 4 कार्य और वन विभाग के तहत 9 लाख 50 हजार रूपये की लागत के 2 कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें CG: मंत्री केदार कश्यप ने कसा पूर्व सीएम पर तंज, कहा- भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है












Click it and Unblock the Notifications