Chhattisgarh: नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, सीएम विष्णुदेव साय ने जवानो के साहस को किया सलाम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। राज्य के सीएम विष्णुदेव साय ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताते हुए उनके साहस को सलाम किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है।निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उनके साहस को सलाम करता हूं।नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह 11 बजे नारायणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। जिसमे 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है और कई माओवादियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सल साहित्य बरामद होने की भी खबर है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बोले, पूरा देश देख रहा है, हम नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications