CG: सीएम विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले पर जताया दुख़
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकी हमले में 10 लोगों के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकी हमले में 10 लोगों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।आतंकियों द्वारा किया गया यह कायराना हमला अत्यंत ही निंदनीय है, इसकी कड़ी भर्त्सना करता हूँ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

ज्ञात हो किरविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जा रही 53 सीट वाली बस पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए थे। रियासी के पोनी क्षेत्र के टेरयथ गांव के निकट रविवार शाम गोलीबारी के कारण बस सड़क से खाई में गिर गई थी।
यह भी पढ़ें CG: बलौदा बाजार की घटना पर सीएम विष्णुदेव साय की नजर, घटना की रिपोर्ट भी मंगाई












Click it and Unblock the Notifications