CG: बलौदा बाजार की घटना पर सीएम विष्णुदेव साय की नजर, घटना की रिपोर्ट भी मंगाई
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ मामले में बारीकी से नजर बनाकर रखी हुई है।
सीएम साय ने बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी और कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

ज्ञात हो कि सोमवार को गिरौदपुरी में जैतखाम तोड़ने के मामले में बलौदा बाजार के सतनामी समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करने के साथ बाइक और चारपहिया वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों और पुलिस के बीच झूमाझटकी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
यह भी जानना जरुरी है कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। विजय शर्मा ने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CG के सीएम विष्णुदेव साय, कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications