CG: सीएम विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में किया रोड शो, BJP प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए मांगे वोट
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है, तबसे हम लगातार पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच में जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का जो स्नेह है, जो प्यार है, जो उत्साह है, देखते ही बनता है। हर जगह कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं में भी भारी उत्साह है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति सबका विश्वास बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का हर एक बच्चा आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जानता है, मानता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज रोड शो में एयरपोर्ट से लेकर सड़कों के दोनों तरफ विशेषकर हमारी माताओं के विश्वास तो देखते बनता है। माताओं ने जिस उत्साह से आरती की थाल सजाकर स्वागत किया, शायद ये महतारी वंदन योजना का असर है। उन्होंने कहा जिस तरह से पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ की जनता धोखा खाई, कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। अभी फिर धोखा देने वाले हैं, 1 लाख रु साल में देने का फार्म भरवा रहे हैं। समझ में नहीं आता है कि कहां से देंगे ! छत्तीसगढ़ में तो हमारी सरकार है, केंद्र में कहीं से भी लगता नहीं है कि उनकी सरकार बनेगी। कुल मिलाकर यह धोखा है।
साय ने कहा हमारे बस्तर संभाग में आदिवासी बंधुओं को भड़काया जा रहा है कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार बन जाएगी,तो आदिवासी आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। इस तरह से भ्रम फैलाया जा रहा है।
साय ने कहा आपके लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश कश्यप , जो आप सभी के बीच के हैं, कोई परिचय के मोहताज़ नहीं हैं, सेवा करते रहे हैं। आप सभी से यही आग्रह होगा कि आप सबका आशीर्वाद आने वाले 19 अप्रैल को लोकतंत्र में बड़ी ताकत अपने मत को कमल छाप में बटन दबाकर महेश कश्यप जी को लोकसभा में भेजें, और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं ताकि हमारा देश पुनः विश्वगुरु बने, सोने की चिड़िया कहलाये। गांव, गरीब, किसान मजदूर सबका भला हो, हम विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
यह भी पढ़ें CG: नकुल देव ढीढी जी का 110वीं जयंती समारोह, सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications