CG: नकुल देव ढीढी जी का 110वीं जयंती समारोह, सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल
Chhattisgarh: गुरु घासीदास जयंती की शुरुआत करने वाले, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रथम सत्याग्रह करने वाले दादा नकुल देव ढीढी जी की 110वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। महासमुंद के तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में विष्णुदेव साय ने दादा नकुल देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुरुआत करने वाले दादा नकुलदेव ढीढी जी की जयंती पर उनको सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के रहने वाले दादा नकुल देव ने समाजसेवा और लोकहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। समाज को निःस्वार्थ भाव से अपने 150 एकड़ जमीन को दान कर दिया। ऐसे व्यक्ति बहुत विरले ही मिलते हैं। उनके बताए मार्गों पर चलकर हम सबको समाजसेवा करना है, उनकी जयंती मनाने की यही सार्थकता है।
मुख्यमंत्री ने बाबा घासीदास को नमन करते हुए कहा कि बाबा घासीदास 18वीं सदी के महान संत थे। एक समय जब देश में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था, उस समय बाबा गुरु घासीदास का जन्म हुआ, जिन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को मिटाने का महती काम किया। ऊंच-नीच, भेदभाव को ख़त्म किया। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को हम सब जो बाबा जी की जयंती मनाते हैं, उनकी शुरुआत दादा नकुल देव ढीढी ने की थी। आज छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोग बाबा के संदेशों को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं।
साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ खनिज सम्पदा, वन सम्पदा से परिपूर्ण है। यहाँ की धरती-माटी उपजाऊ है, यहाँ के किसान मेहनती हैं। इसलिए हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएँगे। आज जो मुझे ये बड़ा दायित्व मिला है, उसका अच्छे से निर्वहन करूँ। ये आशीर्वाद बाबा गुरु घासीदास जी, दादा नकुलदेव ढीढी जी से लेने आया हूँ और आप सभी से सहयोग मांगने आया हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे को प्रमुखता से पूरा किया है। किसान और महिलाओं के लिए हमारी सरकार ने अच्छे काम किये। मोदी जी की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। अपने 10 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति को सुधारते हुए 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया है। इसलिए विकसित भारत बनाने में हमारे छत्तीसगढ़ का भी पूरा सहयोग हो, इसकी मांग मैं आप सभी से करता हूँ।
कार्यक्रम में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं योगेश्वर राजू सिन्हा, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, संजय ढीढी एवं विमल चोपड़ा, भाजपा नेत्री सरला कोसरिया, राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, वीरेंद्र कुमार ढीढी सहित अन्य पदाधिकारी और समाज जन उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे डोंगरगढ़, मां बम्लेश्वरी का दर्शन-पूजन कर मांगी छत्तीसगढ़ की खुशहाली
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications