CG: सीएम साय ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमर शहीद आजाद जी के मन में मातृभूमि की आजादी के लिए अद्भुत जुनून था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेे। उनकेे बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आजाद जी की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी कैंसर उपचार की सुविधा, CM विष्णुदेव ने किया कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटनs












Click it and Unblock the Notifications