CG BJP: किरण सिंहदेव का सवाल, राधिका खेड़ा के मामले में कांग्रेस लीपापोती क्यों कर रही है?
Chhattisgarh: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में कांग्रेस की रीति-नीति पर जमकर हमला बोला और सवाल दागा है कि राधिका खेड़ा के मामले में कांग्रेस जांच करने का दिखावा कर मामले की लीपापोती क्यों कर रही है? देव ने कहा कि जब यह घटना हुई, उसके ठीक दूसरे दिन कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर पवन खेड़ा तो रायपुर में थे। अगर वह चाहते कि सचमुच राधिका खेड़ा को न्याय मिले, तो वहीं आमने-सामने सारी बात सुनकर मामले का पटाक्षेप कर देते और खेड़ा को न्याय दिलवा देते।
किरणदेव ने कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को विश्वास दिलाया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन है, खेड़ा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती हैं तो प्रदेश सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी होकर, यथोचित कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि इस पूरे मामले के मद्देनजर हैरत तो इस बात पर हो रही है कि 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' का जुमला उछालने वालीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ आकर महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की डींगें हाँक गईं, पर इस मामले में उनके मुँह से दो बोल तक नहीं फूटे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो इस मुद्दे पर सवालों से बचने के लिए यहाँ आयोजित अपनी पत्रकार वार्ता ही रद्द करके दिल्ली लौट गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर दिल्ली लौटने के बाद पवन खेड़ा को भी इस मामले की सुध लेना याद आया। देव ने कहा कि दरअसल महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करना कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा है। कांग्रेस में महिला नेत्रियों के साथ किस तरह दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है, यह खेड़ा के साथ हुई बदसलूकी से एकदम साफ है। देव ने कहा कि पीड़ित पक्ष कोई साधारण महिला नहीं है, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह खुलेआम कह रही हैं, सोशल मीडिया पर लिख रही है कि उनसे दुर्व्यवहार हुआ।
देव ने कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा के उस ट्वीट का उल्लेख भी किया, जिसमें सुश्री खेड़ा ने दो दिन पूर्व कहा था- "दुशील को लेकर कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है।" पूर्व मुख्यमंत्री बघेल आखिर क्यों अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपमान की कीमत पर किसी के प्रति मोहग्रस्त हैं? क्या भूपेश बघेल 'भेंट-मुलाकात' कार्यक्रम में एक महिला को 'ए लड़की' कहकर अपमानित की तर्ज पर ही अब खेड़ा को भी उसी भाषा में नसीहत देने की फिराक में हैं कि 'ए लड़की, ज्यादा राजनीति मत कर।












Click it and Unblock the Notifications