छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, यनिता चंद्रा समेत सैकड़ों बीजेपी में शामिल
Chhattisgarh: तीसरे चरण के मतदान से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री यनिता चन्द्रा ने अपने सैकड़ो समर्थको समेत शनिवार को भाजपा में प्रवेश कर लिया। भाजपा जिला कार्यालय मे प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महासमुंद भाजपा प्रत्याशी जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, संयोजक कृष्णकांत चन्द्रा, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल समेत वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति मे यनिता चन्द्रा ने भाजपा दामन थाम लिया।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और भाजपा के नेताओ ने यनिता चन्द्रा का भाजपा परिवार मे दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ उनके पति यशवंत चन्द्रा सहित सैकड़ो समर्थको ने भाजपा प्रवेश किया। नितिन नवीन ने उपस्थित सभी लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अब पतन की ओर है उनकी पार्टी मे अब कार्यकर्ता और महिलाए सुरक्षित महसूस नही कर रही है।

नितिन नवीन ने कहा कि मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के विजन और भाजपा की अनुशासन से प्रभावित होकर बहन श्रीमति यनिता यशवंत चन्द्रा का विश्व के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी मे स्वागत है उक्त भाजपा स्वागत कार्यक्रम मे रवि पांडेय मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल प्रदीप सोनी रितेश अग्रवाल सुदीप उपाध्याय परमेश्वर राठौर सुशील सिंह सूर्यकांत सिंह राजकुमार साहु सहित सभी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CG: बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल पर बोला हमला, कांग्रेस के गौवंश प्रेम पर उठाये सवाल












Click it and Unblock the Notifications