CG: दीपक बैज के बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया धोखा

Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बैज अपनी पार्टी की चिंता करें तो बेहतर होगा ? उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनाव में क्या दहाई के आंकड़े को छू पाएगी? हम चुनौती देते हैं भाजपा को 150 सीटें मिलने की बात करने वाले दीपक बैज पहले यह बताएं क्या कांग्रेस पार्टी 150 सीटें जीत पाएगी? यदि ऐसा नहीं होता हैं तो क्या राहुल गांधी राजनीति से संन्यास लेकर इटली चले जाएंगे..? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी ग्यारह सीटें नहीं जीत पाई तो क्या दीपक बैज राजनीति छोड़ देंगे...? विधानसभा चुनाव के समय में भी कांग्रेस ने बड़ी बड़ी बाते की थी क्या हुआ..? छत्तीसगढ़ की सत्ता से जनता ने उखाड़ फेंक दिया।

bjp cg 600 jpg

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रदेश विकास मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नींद से जागिए और धरातल पर रहकर बात करिए। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र चुनावी नहीं हैं ये तो मोदी की गारंटी है। इस गारंटी पर पूरे देश की जनता विश्वास करती है। मोदी जी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि तीसरे कार्यकाल में और भी कठोर निर्णय जनहित में लिए जाएंगे। भाजपा का संकल्प पत्र वर्ष 2047 का विजन हैं। जिसमें विकसित भारत की झलक हैं। संकल्प पत्र की बात करें तो देश के 70 साल के ऊपर के बुजुर्गो को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा । गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाई जाएगी। गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे। मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी। सीएए के तहत लोगों को नागरिकता दी जाएगी। यूसीसी देशभर में लागू करेंगे। वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करेंगे। पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून। फसलों की एमएसपी में वृद्धि और किसान सम्मान निधि योजना जारी रखी जाएगी। बुलेट ट्रेन का विस्तार होगा। कुल मिलाकर भाजपा के संकल्प पत्र में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित सभी वर्गों को शामिल किया गया है। इनके समुचित विकास को केंद्रित करते हुए एक विज़न तैयार किया गया है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रदेश विकास मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हवा में तैयार किया गया प्रतीत होता है इसमें जो भी वायदें देश की जनता से किए गए हैं वो धोखा और छलावा मात्र ही है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत ही है।‌ भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में 400 प्लस सीटें जीत रही हैं इसमें कोई संशय नहीं है क्योंकि यह हम नहीं कह रहे ये तो देश की जनता ने ठाना हैं कि इस बार 400 सीटें जीताकर नरेन्द्र मोदी जी को सौगात देंगे। तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बनानें का संकल्प हर‌ भारतीय ने लिया है।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+