CG: 14 अप्रैल को खैरागढ़ में अमित शाह करेंगे चुनावी रैली, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने लिया तैयारियों का ज़ायज़ा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान चरम पर है। ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हो रहा है। इसी क्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं।

खैरागढ़ में अमित शाह की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारी का जायजा लेने प्रदेश भाजपा के नेतागण खैरागढ़ स्थित फतेह सिंह मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने फतेह मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तैयारियों की स्थिति देखने खैरागढ़ पहुंचे क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत,संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी,लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल और महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही खैरागढ़ के नेताओं से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी कोमल जंघेल एवं विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,विधानसभा सहसंयोजक खम्मन ताम्रकार,टी के चंदेल,विकेश गुप्ता,रामाधार रजक,शशांक ताम्रकार,भावेश बैद,मंजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
गौरतलब है कि राजनांदगांव लोकसभा सीट हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं,जबकि भाजपा ने पूर्व सांसद संतोष पांडेय पर दांव खेला है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह की चुनावी सभाएं, बस्तर और बालोद में भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश












Click it and Unblock the Notifications