CG: नारायणपुर में 5 नक्सली ढेर, सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

Chhattisgarh News: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अफसरों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मारे गए और 3 घायल हो गए हैं।

इधर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले के सीमाक्षेत्र ग्राम मुंगेडी, गोबेल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है।जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है।

cg news jpg

सीएम साय ने आगे लिखा कि उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचके ही दम लेगी, इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 123 हिंसक नक्सली मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले, मोदी जी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+