CG: अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ का मामला, छत्तीसगढ़ भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धर्मगुरु बालदास साहेब, सांसद सुनील सोनी और विधायक मोतीलाल साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी हार सामने देखकर बौखला गई है और जनता को भ्रमित करने के लिए सफेद झूठ और ओछे हथकण्डों का सहारा ले रही है। भारतीय जनता पार्टी और देश व प्रदेश की जनता-जनार्दन कांग्रेस की ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं करने वाली है और जनता इसका करारा जवाब देने तैयार है।

ज्ञात है कि भाजपा नेताओं ने सोमवार को ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर यह मांग की थी कि इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लिया जाकर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, तेलंगाना कांग्रेस के उत्तरदायी नेताओं, उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफोर्म 'एक्स' के संचालकों, इस फर्जी वीडियो को प्रसारित करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उपरोक्त वीडियो डिलीट करने वाले व्यक्ति और अन्य सभी संलिप्त दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण (एफआईआर) दर्ज कर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कूट-रचित वीडियो फेस-बुक, व्हाट्स एप तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स द्वारा अब वायरल हो चुका है तथा इससे संबंधित खबर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा वेब-पोर्टलों के माध्यम से प्रसारित हो रही हैंI कांग्रेस द्वारा योजना बनाकर षड्यंत्रपूर्वक इस वीडियो को तेलंगाना से प्रसारित किया गया है ताकि यह पूरे देश में प्रसारित तो हो सके किन्तु तेलंगाना की राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न हो सके। कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेताओं का यह कायरतापूर्ण कृत्य भारतीय दंड संहिता तथा आई.टी. एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications