CRPF के जवानों से भरी बस पलटी, 10 जवान घायल, सीएम विष्णुदेव साय ने बेहतर इलाज में दिए निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में सीआरपीफ के जवान बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम डिलमिली पाराकोट के पास जवानों से भरी बस दंतेवाड़ा से गरियाबंद के लिए निकली थी, जो एक कार चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए, जिसमे से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बस में करीब 35 जवान सवार थे। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख प्रकट किया है।

घटना के संबंध में परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि 2 बटालियन ग्वालियर की पूरी बटालियन लोकसभा चुनाव कार्य मे ड्यूटी करने के लिए दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल गए हुए थे। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मतदान के पश्चात पूरी टीम अपने क्षेत्रों के लिए निकल रही थी, इसी दरमियान फरसपाल में चुनाव संपन्न कराने के बाद पूरी टीम गरियाबंद के लिए निकली थी। रविवार की सुबह जैसे ही जवानों से भरी गाड़ी डिलमिली पाराकोट के निकट पहुंची ,तो अचानक से आमने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण से बस पलट गई। उन्होंने बताया कि मेकाज में जवानों का उनका उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी के रास्ते पर गुलाब की जगह कांटें, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने जारी किया पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications