BJP की परिवर्तन यात्रा पर बोले CM भूपेश, दी जाएगी सुरक्षा, झीरम नक्सल हमले को किया याद
CHHATTISGARH BJP PARIVARTAN YATRA: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। दौरान भाजपा बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपा के परिवर्तन यात्रा को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

सीएम भूपेश बघेल ने 2013 में घटे झीरम घाटी नक्सल हमले को याद करते हुए कहा कि उस समय भाजपा की सरकार कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा दे नही पाई थी, नतीजन झीरम की घटना हो गई हमारे नेता शहीद हो गए थे।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले ही यूनिफाइड कमांड की बैठक कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में राजनीतिक दलों को पूरी सुरक्षा दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया था। इसी दौरान 25 मई 2013 को नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के झीरम घाटी में इस यात्रा पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा,कई कांग्रेस नेता समेत कुल 32 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- भारत के टुकड़े टुकड़े करने में जुटी है बीजेपी












Click it and Unblock the Notifications