छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- भारत के टुकड़े टुकड़े करने में जुटी है बीजेपी
MALLIKARJUN KHARGE: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल गरमा चुका है। विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले कांग्रेस सरकार ने पूर्व सीएम रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 'भरोसे का सम्मेलन' आयोजित किया। यह आयोजन राज्य की भूपेश बघेल सरकार के प्रति जनता के विश्वास को साबित करने के लिए किया गया था।

शुक्रवार को आयोजित इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। इस दौरान खड़गे और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की एनडीए सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।
केंद्रीय जांच एजेंसियों पर उठाये सवाल
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरोसे का सम्मेलन के दौरान अपने दिए गए संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी-आईटी के छापे मारकर लोकतंत्र का नाश कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की कार्रवाई के बाद भी हम मजबूती से खड़े हुए हैं। खड़गे ने कहा कि रायपुर में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हमे डराने के लिए अधिवेशन के दिन ईडी का छापा मारा गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने नही, संघर्ष करने वाले लोग हैं।
यह भी पढ़ें भरोसे का सम्मेलन में बोले CM भूपेश बघेल, हमने फैसला किया है, छत्तीसगढ़ के लोगों को देना है पक्की छत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आगे कहा कि हम डरते तो इंदिरा, राजीव अपनी जान नहीं देते। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने कारखाने लगाए, हिसाब दें? गुजरात जहां था वही है, देश क्या आगे बढ़ा पाएंगे? मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ भरोसे की धरती है। इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है, यह भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्रियों का छत्तीसगढ़ मॉडल है।
भारत के टुकड़े करने में जुटी है भाजपा: खड़गे
खड़गे ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। कांग्रेस भारत जोड़ने में हम लगी हुई हैं, जबकि भाजपा भारत के टुकड़े टुकड़े करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के संविधान ने इंडिया लिखा है, पर भाजपा को सवाल उठा रही है, जबकि शाइनिंग इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे नारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए थे।
भूपेश बघेल सरकार की गिनाई उपलब्धियां
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का है। यह सांप्रदायिक सद्भाव की धरती है। जांजगीर में मैं भरोसे का सम्मेलन आया था। जांजगीर में मेडिकल कालेज का नामकरण मिनी माता के नाम से किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने जिस तरह से काम किया है। वो अभूतपूर्व है। जो भरोसा उन्होंने किया वो निभाया है। ये गरीबों की, दलितों की, पिछड़े ही और किसानों की सरकार है। यहां के लोग बहुत मासूम हैं। अपने काम में मसरूफ रहते हैं। दूसरी बातों में इनको ध्यान नहीं रहता।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहां गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करें कि देश उनका है। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों का खरीदा जाता था। अब इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जा रहा है। 19 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना हमने लाई। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की। जितना अच्छा काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो पहले कभी नहीं हुआ था। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 5 साल में 40 लाख लोग छत्तीसगढ़ में गरीबी से बाहर आये हैं।
यह भी पढ़ें रायपुर का तुलसी गांव हैं Youtubers Village, छत्तीसगढ़ सरकार बनाएगी "डिजिटल स्किल सेंटर"












Click it and Unblock the Notifications