छत्तीसगढ़ में बीजेपी का मिशन 11 शुरू, फरवरी में खोले जायेंगे चुनावी कार्यालय, आएंगे जेपी नड्डा
Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए मिशन 11 का आगाज़ कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते नेताओं के लिए तीन प्रकार के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसमें प्रथम क्लस्टर प्रवास, दूसरा लोकसभा औऱ तीसरा विधानसभा प्रवास शामिल है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजनांदगांव आ रहे हैं। पार्टी का हर बड़ा पदाधिकारी अपने प्रवास के दौरान दो बड़ी बैठक और एक सभा, एक कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक क्लस्टर में आएंगे। वह लोकसभा की प्रबंधन समिति, प्रबुद्ध जनों से मुलाकात के अलावा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन और एक बड़ी सभा मे शामिल होंगे।
इसी प्रकार लोकसभा प्रवास के दौरान कई राष्ट्रीय स्तर के नेता एक से दो दिन के लिए आएंगे।वह भी लोकसभा की प्रबंधन समिति की बैठक के अतिरिक्त पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा के प्रवास के दौरान राज्य के बड़े नेता, संगठन के बड़े नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और वरिष्ठ विधायक राज्यों की विभिन्न विधानसभाओ में जाकर प्रवास करेंगे। वह विधानसभा स्तर पर बनी समितियो की बैठक में शामिल होंगे। जनप्रतिनिधियों की बैठक के अतिरिक्त स्थानीय कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल होंगे।
बनाये गए तीन प्रभारी
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा की 11 सीटों को तीन कलस्टर में बांटा दिया है। इसके तीन प्रभारी बनाए नियुक्त किये गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को बस्तर, महासमुंद, कांकेर औऱ पूर्व मंत्री राजेश मूणत को रायपुर, दुर्ग ,राजनांदगांव, जांजगीर चांपा की, जबकि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है । प्रभारी के अतिरिक्त सह प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजक भी बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर ने कोर ग्रुप के मेम्बरों, प्रदेश के सीनियर नेताओं और क्लस्टर प्रभारी से चर्चा कर लोकसभा के लिए जीतने योग्य प्रत्याशियों की जानकारी ली थी। इसमें प्रभावी तौर पर जनता के बीच में कैसे जाएं? उस पर विशेष चर्चा की गई है। सभी लोकसभा सीटों की विस्तार से चर्चा हुई है। आगामी दिनों में लोकसभा की सभी विधानसभा की प्रबंध समितियां बनाई जाएंगी। प्रबंध समिति की बैठक लेने राष्ट्रीय नेतृत्व पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें Republic Day 2024: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन रायपुर, सीएम विष्णुदेव जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण












Click it and Unblock the Notifications