बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बोले, छत्तीसगढ़ में वातावरण पूरी तरह मोदीमय है
Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चार लोकसभा क्षेत्रो का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब 7 सीटों का 7 मई को तृतीय चरण में मतदान संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ में हुए सभी चरणों के मतदान में हमारे राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आना हुआ है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं का चुनाव प्रचार में आना हुआ है,जिससे लगातार पार्टी के पक्ष में माहौल बना है।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन का आभार माना है। देव ने कहा छत्तीसगढ़ में वातावरण पूरी तरह मोदीमय है।हम 11 की 11 सीटे जीत रहे है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,विधायक मोतीलाल साहू, खुशवंत साहेब, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी












Click it and Unblock the Notifications