BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी लखमा के भड़काऊ बयान का Video शेयर कर राहुल गांधी से पूछा- ये है आपकी विचारधारा
Lok Sabha elections 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के भडकाऊ बयान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्टीट पर कटाक्ष किया है।

सुन लीजिए राहुल गांधी और खड़गे...
राजेश मूणत ने बस्तर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के भड़काऊ भाषण का वीडियो शेयर किया और लिखा
"सुन लीजिए राहुल गांधी और खड़गे जी। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के जहरीले बोले। कांग्रेस प्रत्याशी लखमा ग्रामीणों को पुलिस जवानों के खिलाफ हिंसा के लिए भड़का रहे हैं। उन्होंने बताया आप ही बताइए यही है गांधी के प्रति आपका सम्मान? यही है आपकी विचारधारा? मौन न रहिये बताइये!"
कांग्रेस प्रत्याशी ने भड़काऊ भाषण में क्या कहा?
बता दें कवासी लखमा ने जो आदिवासियों के बीच चुनाव प्रचार करते हुए भाषण दिया उसमें पुलिस वालों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धनुष- बाड़ से उड़ाने की सलाह दी थी।
राहुल गांधी ने लिखी है ये पोस्ट
वहीं राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरु वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे लिखा इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा।
मंचों से 'झूठ की बौछार' करने से इतिहास नहीं बदलता
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कौन 'भारत छोड़ो आंदोलन' के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था? उन्होंने कहा था राजनीतिक मंचों से 'झूठ की बौछार' करने से इतिहास नहीं बदलता।
सुन लीजिए राहुल गांधी और खड़गे जी। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के जहरीले बोल!
लखमा ग्रामीणों को पुलिस जवानों के खिलाफ हिंसा के लिए भड़का रहे हैं।
आप ही बताइये- यही है गांधी जी के प्रति आपका सम्मान? यही है आपकी विचारधारा? मौन न रहिये बताइये! https://t.co/vDFDXO6fBf pic.twitter.com/V0CrCpnhBL
— Rajesh munat (मोदी का परिवार) (@RajeshMunat) April 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications