Congress Bharosa Yatra In CG: बीजेपी को जवाब देने कांग्रेस निकालेगी भरोसा यात्रा, गांधी जयंती से होगी शुरुआत

Congress Bharosa Yatra In CG: छत्तीसगढ़ में भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा का जवाब देने के लिए, कांग्रेस की तरफ से एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा निकल जाएगी। कांग्रेस की भरोसे की यात्रा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को निकलेगी। जो प्रदेश के 90 विधानसभाओं में एक साथ निकलेगी।

कांग्रेस की भरोसे की यात्रा एक विधानसभा में 30 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। जिसमें ग्राम पंचायत को ज्यादा से ज्यादा कवर किया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में पिछले 4:30 वर्ष के काम का लेखा जोखा जनता के सामने पेश करेगी। साथ ही साथ भाजपा सरकार के दौरान हुई नाकामियों को जनता को बताएगी।

Change v/s trust!

कांग्रेस की भरोसा यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा के साथ आम सभा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा‌। कांग्रेस भरोसा यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक अपनी-अपनी विधानसभा और लोकसभा में करेंगे।

गांधी जयंती 2 अक्टूबर वाले दिन होने वाली भरोसे की यात्रा के लिए लोकसभा, विधानसभा और जिला प्रभारियों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। यात्रा कहां से शुरु होकर कहां तक जाएगी इसका रूट चार्ट भी तैयार कर दिया गया है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। जो 30 सितंबर शनिवार को बिलासपुर में समाप्त होगी। ऐसे में कांग्रेस भरोसे की यात्रा निकालकर भाजपा पर पलटवार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+