Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Odisha में भाजपा का चुनावी वादा, 3100 रुपए होगी धान खरीदी , छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया एलान

Odisha BJP: भाजपा ने ओड़िशा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय ने सुंदरगढ़ में कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यहाँ भी किसानों को उनके धान की 3100 रूपये की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ उदाहरण बन कर सामने आया है।

मंच पर विष्णुदेव साय ने धान की बालियों की पूजा की और उद्बोधन के दौरान हाथ में बालियों को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहाँ भी माताओं को महतारी वंदन के जैसे सुभद्रा योजना से आर्थिक मदद की जाएगी। ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ के तर्ज पर यहाँ भी किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी होगी। यहीं उन्होंने महतारी वंदन योजना के तर्ज पर सुभद्रा योजना लागू करने की भी घोषणा की।

cg news

भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कहा कि हम "धान का कटोरा" के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ से आते हैं। जहाँ अन्नदाता भगवान होता है और धान की बाली महतारी के माथे पर सोने जैसे दमकती है। इसलिए किसान ही छत्तीसगढ़ के सब कुछ हैं, जिसके लिए हमारी भाजपा सरकार समर्पित है। वहां हमारी सरकार वादे के मुताबिक किसानों से इकतीस सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीद रही है, साथ में अंतर की राशि भी एकमुश्त दे रहे हैं। प्रदेश के चौबीस लाख बहत्तर हजार किसानों को इसका लाभ मिला है। ओडिशा में भी भाजपा के घोषणा पत्र में यह वादा शामिल है। जैसे ही 4 जून को यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी तो यहाँ भी इकतीस सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी होगी।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार सत्तर लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने के पहले सप्ताह में ही एक-एक हजार की राशि दे रही है। उसी तर्ज पर ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही सुभद्रा योजना के तहत माता-बहनों को 50 हजार का एकमुश्त वाउचर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी। इसलिए ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाएं, क्योंकि भाजपा जो कहती है उसे करती है। हमारे छत्तीसगढ़ में यही हो रहा है।

यह भी पढ़ें CG: अमित शाह ने की नक्सलवाद के खिलाफ सफलता पर तारीफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

सीएम साय ने सुंदरगढ़ के बालीसंकरा, बरगढ़ के बिजेपुर और बलांगीर के बीरमहाराजपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें अच्छे से पता है। नरेंद्र मोदी जी देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता करते हैं। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने गरीबों को गैस सिलेंडर देने, पक्के घर देने, स्वच्छ पानी, मुफ्त उपचार की सुविधा, बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। इसलिए देश को फिर से मोदी जी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है।

यह भी पढ़ें Haryana: स्वाति मालीवाल मामले में सीएम नायब सैनी का बयान, जेल का फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे हैं केजरीवाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+