Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: अमित शाह ने की नक्सलवाद के खिलाफ सफलता पर तारीफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

Amit shah On Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद से नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई में बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन सफलताओं के लिए राज्य सरकार की पीठ थपथपाई है। इस प्रशंसा को पाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उत्साहित हैं,उन्होंने सोशल मीडिया में माध्यम से शाह के प्रति आभार प्रकट किया है।

गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने अपने के बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मात्र साढ़े चार महीने के अंदर 112 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 5 महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।

amit shah 600 jpg

अब प्रदेश के 3-4 जिलों में ही नक्सली बचे हैं और आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि आपके इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं माननीय गृह मंत्री जी। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है।

निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है, पर बावजूद इसके हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के दिग्गज BJP नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा, कहा- नवीन बाबू की विदाई तय है

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सली लगातार मारे जा रहे हैं, गिरफ्तार हो रहे हैं या सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव का विपक्ष पर कटाक्ष, कहा- कांग्रेस ने नक्सलवाद को पाला पोसा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+