Haryana: स्वाति मालीवाल मामले में सीएम नायब सैनी का बयान, जेल का फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे हैं केजरीवाल
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। सीएम नायब सैनी ने इस स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट की घटना का महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा है कि अरविन्द केजरीवाल ने फ्रस्ट्रेशन से ग्रसित होकर यह कार्य किया है।
गुरुवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में करनाल पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरा मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल जेल गए, काफी दिन तक जेल के भीतर रहे, ऐसे में उन्हें जेल में फ्रस्टेशन हो रही थी,इसलिए जेल से बाहर आकर स्वाति मालीवाल को घर में पीटने का काम किया, जो कि महिलाओं का अपमान है।

ज्ञात हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद के केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मालीवाल ने सोमवार सुबह सीएम आवास पर सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम भी अब इस मामले की जांच के लिए स्वाति मालीवाल के घर पर पहुंच चुकी है। दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालिवाल का बयान दर्ज किया है। गुरुवार को स्वाति मालीवाल के शासकीय आवास पर दिल्ली पुलिस की विशेष सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा और उनके साथ उत्तरी जिले के एडिशनल डीसीपी अजंथिया चिपला पहुंचे है।
यह भी पढ़ें Haryana News: हिम्मत सिंह को HSSC President बनाने पर सियासत, सीएम नायब सैनी ने विपक्ष को दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications