छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव जीतने कांग्रेस की जोर आजमाइश, सीएम भूपेश ने रोड शो करके दिखाई ताकत

BJP Congress tries hard to win Khairagarh by-election in Chhattisgarh, CM Bhupesh shows strength by roadshow

राजनांदगांव, 09 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम चरण पर है। शनिवार को अभियान चुनाव प्रचार थमने के 24 घंटे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पक्ष में छुईखदान और खैरागढ़ शहर में भव्य रोड शो किया,वहीं पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने खैरागढ़ के अतरिया बाजार जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में प्रमुख तौर पर कांग्रेस की तरफ से यशोदा नीलांबर वर्मा और भाजपा की तरफ से कोमल जंघेल चुनावी मैदान में हैं।

सीएम भूपेश ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ किया रोड शो

सीएम भूपेश ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ किया रोड शो

कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद लगातार कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करके कार्यकर्ताओं में जोश भरने भरने के मोई कसर नहीं छोड़ी है। शनिवार को सीएम् भूपेश ने खैरागढ़ के छुईखदान इलाके में चुनावी रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी दिखाई दिए । कांग्रेस का यह रोड शाे छुईखदान के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम सिंह पर साधा निशाना

सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम सिंह पर साधा निशाना

रोड शो से पहले सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़ के कानीमेरा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर जमकर कटाक्ष किया। चुनावी भाषण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास बहुमत नहीं था। उन्होंने कांग्रेस विधायकों को तोड़कर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई और अब अनैतिक रूप से सरकार चला रहे हैं। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की रमन सरकार सत्ता पर रही, लेकिन उन्होंने खैरागढ़ के लिए कुछ नहीं किया। जब कांग्रेस सरकार काम कर रही है , तो भाजपा को तकलीफ हो रही है।

खैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं:डॉ रमन सिंह

खैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं:डॉ रमन सिंह

वहीं भाजपा की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी अपनी पूरी ताक़त लगा दी है। खैरागढ़ चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले उन्होंने भी धुआंधार प्रचार करके जनता से भाजपा प्रत्याशी कोमल झंघेल के पक्ष में समर्थन मांगा। सीएम रम सिंह ने खैरागढ़ के अतरिया बाजार,बुंदेली और छुईखदान में आमसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन नारों के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता पर आई थी, वह झुठे साबित हो चुके हैं। कांग्रेस ने कहा था कि वक्त है बदलाव का, वक्त तो कुछ नहीं बदला , लेकिन प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के तौर पर एक मिस्टर एटीएम को पाया है, जो केवल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख के पूजन में साधनारत रहते है। पूर्व सीएम रमन रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर मोर्चे पर छलने का काम किया है। पूर्व सीएम ने भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि कोमल जंघेल हमेशा आप लोगों के दुख-सुख के साथी हैं। इसलिए उनको एक बार फिर से सेवा का मौका देकर खैरागढ़ के विकास के लिए जुटना होगा ।

यह भी पढ़ें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि में कटौती, छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा ने जताया विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+