CG Election: कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , बीजापुर भाजपा प्रत्याशी गागड़ा ने भरा पर्चा

Chhattisgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। ऐसे में सभी प्रत्याशी आखिरी दिन नामांकन दाखिल करने जुटे हुए हैं। इसी बीच बीजापुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया।

इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उनके साथ मौजूद थे। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में गागड़ा के साथ उनके समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Chhattisgarh

नामांकन रैली से पहले बस स्टैंड परिसर में भाजपा की सभा भी हुई, जहां केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में बदलाव की लहर के बीच भाजपा की सरकार बनाने के लिए विधायक के रूप में गागड़ा को चुनने की अपील की। इसके बाद यहीं से नामांकन रैली कलेक्टोरेट के लिए रवाना हुई।

इधर पत्रकारों से चर्चा करते हुए अनुराग ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट सरकार करार दिया। इस कारण भाजपा के सुशासन वाली सरकार को चुनने कहा। इस बीच बड़ी संख्या मौजूद गागड़ा समर्थक व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ वे नामांकन दर्ज करने पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के दौरान महेश के साथ केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।

गागड़ा के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग के पहुंचने के कारण बताते पार्टी सूत्रों ने कहा कि जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर थे, तब महेश गागड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। ऐसे में दोनों के बीच के स्नेह के चलते ठाकुर बीजापुर पहुंचे हैं।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+