छत्तीसगढ़ः सीएम के टीकाकरण पर भाजपा की टिप्पणी, कहा- बिना प्लास्टिक निकाले कैसे लग गया इंजेक्शन
रायपुर। बीते गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल ने अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई लेकिन इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें नर्स इंजेक्शन पकड़कर खड़ी है। सीएम भूपेश बघेल मुस्कुरा रहे हैं लेकिन हाथों पर जो इंजेक्शन टिटा हुआ है, उसकी निडिल खुली ही नहीं है। सुई वाले हिस्से की तरफ प्लास्टिक का कवर लगा हुआ है। इस तस्वीर के शेयर करते हुए और भाजपा के नेता व पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि आप ला बताना चाहत रेहेंव,आपके ध्यान फोटू खिंचाए में रिहिस तेन टाइम ये नर्स बहिनी हा आप ला "ठगेश वैक्सीन" लगा दिस, निडिल मा प्लास्टिक के कैप लगा के! काली फेर लगवा लुहु अउ प्रयास करहु आज असन फेर "वैक्सीन बर्बाद" झन हो।

यानी कि आपको बताना चाहता हूं भूपेश जी कि आपका ध्यान नहीं था आपको प्लास्टिक कवर लगी हुई वैक्सीन लगा दी गई, कल फिर से इंजेक्शन लगवा लीजिए और प्रयास रहे कि वैक्सीन बर्बाद न हो। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता एक जैसे कैप्शन के साथ फोटो शेयर करने लगे, जिसमें लिखा था कि निडिल का कवर खोले बिना ही वैक्सीन लगवाने वाला जादू भूपेश बगेल कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी इस फोटो को फर्जी बता रही है।
पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुई बिना कवर के सीएम बघेल की बांह में अंदर धंसती हुई दिख रही है। भिलाई इलाके महापौर और विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा की ओर इशारे में कहा कि निडिल तो 2018 में ही निकल चुकी है, अब केवल छटपटाहट है। कांग्रेस पार्टी इस तस्वीर को फेक बता रही है। मगर जिस अंबेडकर अस्पताल में ये वैक्सीनेशन हुआ वहां के सूत्रों ने बताया कि यह असल में फोटोग्राफी के एक तय सेशन की वजह से हुआ । इस दौरान नर्स ने बिना निडिल का कवर हटाए सिर्फ पोज किया था, वैक्सीनेशन की सांकेतिक तस्वीर के लिए।












Click it and Unblock the Notifications