BJP की केंद्रीय चुनाव की समिति बैठक में छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ा फैसला, दूसरी लिस्ट के लिए 28 नामों पर लगी मुहर

Chhattisgarh Election 2023: मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची कभी भी जारी हो सकती है। पार्टी ने 28 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इन नामों पर प्रदेश कोर कमेटी में बनी सहमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी सहमति जताई है।

भाजपा ने कल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया गया है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, अमित शाह सहित राज्यों के नेता भी मौजूद थे।

Chhattisgarh Election 2023

जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की 69 विधानसभा सीटों पर चर्चा के बाद सिंगल नामों पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि तीन अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जिसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। इसी लिस्ट में 28 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। वहीं, तीसरी सूची आचार संहिता लगने के बाद घोषित की जाएगी। जिसमें 41 सीटों के नाम का घोषणा किया जाएगा।

जानकारी अनुसार भाजपा इस बार चुनावी मैदान में सांसदों पर दांव खेलने वाली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा चार सांसद को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। जिसमें से पाटन सीट से विजय बघेल की टिकट घोषणा हो चुकी है। हो चुका है। अब तीन अन्य सांसदों के नाम का घोषणा होना बाकि है। जिसमें मोहन मंडावी, गोमती साय और अरुण साव को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि 3 अक्टूबर को जारी होने वाली दूसरी सूची में 7 महिलाओं का नाम भी फाइनल किया गया है।

जानकारी अनुसार एक अक्टूबर की देर रात तक चली चुनाव समिति की बैठक में ओपी चौधरी, विजय बघेल, केदार कश्यप को बाहर रखा गया। हालांकि अभी तक तो ये बात सामने नहीं आई है कि इन नेताओं को क्यों बाहर रखा गया था। कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों की सूची 1 अक्टूबर को ही जारी होनी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रोक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+