बीजापुरः चलती बस में अचानक ट्रिगर दबने से CRPF जवान की मौत, एक जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को चलती बस में अचानक गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। गोली भी जवान की ही राइफल से चली। बताया जा रहा है कि अचानक ट्रिगर दबने के चलते जवान को गोली लग गई। वहीं इस घटना में एक अन्य जवान के भी घायल होने की खबर है। वहीं मृतक जवान के शव को आवापल्ली अस्पताल में लाया गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बस में अन्य यात्री भी सवार थे। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने घटना की पुष्टी की है।

bijapur sudden firing crpf soldier died

उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसूर से करीब 10 किलोमीटर दूर गलगम में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। सीआरपीएफ 22वीं बटालियन के एक दर्जन से ज्यादा जवान शुक्रवार की सुबह कैंप से उसूर पहुंचे और वहां से कुशवाहा ट्रैवल्स की बस में सवार होकर किसी काम से बीजापुर जिला मुख्यालय आ रहे थे।

इसी दौरान बस में सवार जवान त्रिलोक सिंह की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली त्रिलोक सिंह के सिर में लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना उसूर से करीब 12 किलोमीटर दूर आवापल्ली में बीच बस्ती में हुआ है। हादसे में घायल जवान का नाम राजेंद्र है। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

घर में घुसकर महिला की छीन लिया मंगलसूत्र
वहीं रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित महिला की आंख में मिर्च डालकर मंगलसूत्र लूट ले गया था। आरोपित उसे बेचने के फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के खोरबरहा मगरलोड निवास खोरबहरा सेन अधिकांश गोबरा नवापारा के इलाके में आता-जाता रहता था।

आरोपित ने जिस महिला को लूटा वह उसे पहले से जानता था। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की शाम को वह घर के आंगन में पूजा कर रही थी तभी आरोपित जबरन घर में घुस आया और अचानक आंख और चेहरे पर मिर्च का पाउडर डाल दिया। मिर्च की वजह से महिला की आंखें जलने लगी और इस बीच हाथापाई करते हुए खोरबहरा ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+